मासिक अपराध समीक्षा बैठक में निर्देश देते एसएसपी प्रहलाद मीणा
नैनीताल। 13 सितंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा ने कोतवाली परिसर के सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, विवेचक और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

नशा तस्करी और महिला सुरक्षा पर फोकस
बैठक में नशा तस्करी, महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड, अवैध हथियार, अज्ञात शव की शिनाख्त और लंबित विवेचनाओं पर गहन चर्चा हुई। एसएसपी ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों को चिह्नित कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

साइबर क्राइम और अवैध हथियारों पर सख्त कार्रवाई
साइबर फ्रॉड मामलों में FIR दर्ज करने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध हथियारों की तस्करी व रखने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए।
NDPS मामलों पर विशेष नजर
NDPS के मामलों में तेजी लाने और गैंगस्टर एक्ट व हिस्ट्रीशीट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी और विवेचकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान
महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड और नशे के दुष्प्रभावों पर स्कूल और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने की योजना भी बैठक में बनाई गई।
ट्रैफिक और ऑपरेशन रोमियो पर सख्ती
ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ऑपरेशन रोमियो को और प्रभावी बनाने की बात कही गई।
सुरक्षित समाज बनाने का संकल्प
एसएसपी प्रहलाद मीणा ने कहा कि अपराध मुक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पारदर्शिता, तत्परता और जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए।
