महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस का सख्त अभियान
हल्द्वानी। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ‘ऑपरेशन रोमियो’ अभियान तेज किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य अराजक तत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाना है।

रामनगर क्षेत्र में कार्रवाई
रामनगर क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे, क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल और प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में भवानीगंज, ट्रक यूनियन, कोसी बैराज, बेलगढ़, टेड़ा रोड और अन्य स्थानों पर चेकिंग की गई।

- मो0वा0 अधि0 में चालान: 08, शुल्क 2,500, 03 वाहन सीज
- पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई: 125 चालान, जुर्माना 31,250
हल्द्वानी में पुलिस की सख्ती
हल्द्वानी शहर में पुलिस अधीक्षक प्रकाश चन्द्र के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी और प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में कुल्यालपुरा, भोटियापडाव, गौजाजाली और मंडी क्षेत्र में अभियान चलाया गया।
- नशे में वाहन चलाने पर: 03 लोगों पर कार्रवाई
- एमवी एक्ट में चालान: 05 चालान, शुल्क 4,000
- धारा 81 पुलिस एक्ट में चालान: 29 चालान, शुल्क 8,750
नैनीताल पुलिस का संदेश
- महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि, समाज में शांति सभी की जिम्मेदारी
- नशे से दूर रहें, खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों की जान भी बचाएँ
- यातायात नियमों का पालन करें
- अराजकता और अपराध फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी
