देर रात ऑपरेशन रोमियो में SSP मीणा के नेतृत्व में पुलिस की कार्रवाई
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में कानून-व्यवस्था को सख्त करने के लिए SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने खुद देर रात ऑपरेशन रोमियो की कमान संभाली। हल्द्वानी शहर में रातभर गश्त कर उन्होंने पुलिस टीमों को मौके पर दिशा-निर्देश दिए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज की।

तीन सेक्टरों में बंटी चेकिंग टीमें
अभियान के लिए तीन चेकिंग टीमों का गठन किया गया था:

- टीम प्रथम: हनुमान मंदिर कुसुमखेड़ा क्षेत्र, प्रभारी – नितिन लोहनी
- टीम द्वितीय: छडैल चौराहा क्षेत्र, प्रभारी – दीपशिखा
- टीम तृतीय: पीलीकोटी तिराहा क्षेत्र, प्रभारी – सुमित पाण्डे
सख्त कार्रवाई के आंकड़े
ऑपरेशन रोमियो के दौरान पुलिस ने कई बड़ी कार्रवाइयां कीं:
- 258 चालान यातायात नियम उल्लंघन पर (171 कोर्ट चालान, 87 नगद चालान)
- 44,500 वसूला यातायात चालान से
- 22 शराबी चालक गिरफ्तार
- 28 वाहन सीज
- 53 हुड़दंगी गिरफ्तार, जिनमें 51 से 15,250 नगद वसूला
SSP नैनीताल की सख्त चेतावनी
SSP मीणा ने साफ कहा कि असामाजिक गतिविधियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।
