बद्रीनाथ धाम में मुकेश अंबानी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा की और दीपावली पर उत्तराखंड वासियों को शुभकामनाएं दीं।
बद्रीनाथ। बद्रीनाथ धाम में बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी दर्शन के लिए पहुंचे। अंबानी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में पूरे उत्तराखंड का अप्रत्याशित विकास हुआ है।

धामी के नेतृत्व में विकास की तारीफ
मुकेश अंबानी ने कहा कि धामी के नेतृत्व में हुए विकास कार्य प्रदेश को आने वाले वर्षों में बहुत आगे ले जाएंगे। उन्होंने बताया कि बीते 30 साल से वे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में नियमित रूप से दर्शन करते आए हैं।

दीपावली पर दी शुभकामनाएं
अंबानी ने दीपावली के अवसर पर उत्तराखंड वासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे विकास से उत्तराखंड आने वाले 10 सालों में और प्रगति करेगा।
रिलायंस फाउंडेशन का सहयोग
मुकेश अंबानी ने यह भी कहा कि किसी भी आपदा में पीड़ित परिवारों के साथ रिलायंस फाउंडेशन हमेशा खड़ा रहेगा और जरूरतमंदों की मदद करेगा।
