एक माह में 150 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त और दर्जनों निर्माण सील किए
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक माह के भीतर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अगुवाई में 150 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की गई और कई निर्माणों को सील किया गया।

कहाँ-कहाँ हुई बड़ी कार्रवाई
- झाबरावाला (डोईवाला): 18 बीघा
- डांडी गांव (रानीपोखरी): 10-12 बीघा
- बक्सारवाला (भानियावाला): 25 बीघा
- हरिद्वार रोड (देहरादून): 40 बीघा
- शीशमबाड़ा: 10 बीघा
- रूपनगर बद्रीपुर: 5 बीघा
इनके अलावा माजरी ग्रांट, नेहरू कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, शिमला बाईपास और हिन्दुवाला क्षेत्र में भी कई अवैध निर्माणों को सील किया गया।

ऋषिकेश में सबसे बड़ी कार्रवाई
ऋषिकेश के निर्मल बाग, वीरभद्र रोड, गली नंबर 10–11, कोयल ग्रांट और अन्य हिस्सों में एक दर्जन से अधिक बहुमंजिला इमारतों को सील किया गया। यह कार्रवाई अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई मानी जा रही है।
जीरो टॉलरेंस की नीति पर एमडीडीए
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा साफ है—अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्रवाई आखिरी कदम नहीं है, आगे भी नियम तोड़ने वालों पर सख्त एक्शन जारी रहेगा।
