कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने एमबीपीजी हल्द्वानी में एनएसयूआई प्रत्याशी कमल बोरा का नाम घोषित किया
हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज एमबीपीजी (MBPG) हल्द्वानी में छात्र संघ चुनाव को लेकर अंतिम क्षणों में बड़ा राजनीतिक मोड़ देखने को मिला। नामांकन से चंद मिनट पहले एनएसयूआई (NSUI) ने कमल बोरा को अपना अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित कर सभी को चौंका दिया।

कांग्रेस विधायक ने किया उम्मीदवार का ऐलान
एनएसयूआई प्रत्याशी का नाम खुद कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि कमल बोरा छात्र हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे और कॉलेज में बेहतर नेतृत्व देंगे।

कॉलेज परिसर में बढ़ी हलचल
एनएसयूआई के इस फैसले से कॉलेज परिसर में अचानक हलचल मच गई। समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और कमल बोरा को जिताने का संकल्प लिया।
