हरिद्वार के काली मंदिर के पास पहाड़ी का हिस्सा ढहने से देहरादून-हरिद्वार रेल मार्ग ठप
हरिद्वार। हरिद्वार में रविवार को बड़ा हादसा हो गया जब काली मंदिर के पास मनसा देवी पहाड़ी का एक विशाल हिस्सा अचानक ढह गया। पहाड़ी से तेज रफ्तार से गिरे मिट्टी और चट्टानों के मलबे ने भीमगोड़ा रेलवे सुरंग के पास रेलवे ट्रैक को पूरी तरह से ढक दिया। इस हादसे की वजह से देहरादून–हरिद्वार रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई ट्रेनें रास्ते में फंस गईं।

मलबा इतना ज्यादा था कि रेलवे ट्रैक पर लगा लोहे का सुरक्षा जाल भी चकनाचूर हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेलवे विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबा हटाने और ट्रैक को दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।
- होली पर हाई अलर्ट: हल्द्वानी में संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस तैनाती
- हरिद्वार दौरे से पहले हाई अलर्ट: CM धामी ने अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों की ली विस्तृत समीक्षा
- रंग, संस्कृति और विकास का संदेश — काशीपुर होली समारोह में धामी ने साझा की खुशियाँ
- रंगों में एकता का संदेश: मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ
- प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया HPV वैक्सीन अभियान, हल्द्वानी से सीएम धामी ने किया वर्चुअल सहभाग
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी इसी पहाड़ी का हिस्सा गिरा था, लेकिन तब नुकसान कम हुआ था। इस बार पहाड़ी का हिस्सा ज्यादा बड़ा था जिससे रेलवे ट्रैक पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। फिलहाल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।

