भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे थराली
चमोली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट शनिवार को थराली विधानसभा क्षेत्र के चेपड़ों गांव पहुंचे और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

प्रभावित परिवारों से भेंट
सांसद महेंद्र भट्ट ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा
सांसद महेंद्र भट्ट ने राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति का जायज़ा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सहायता समयबद्ध तरीके से प्रभावित जनों तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भाजपा सरकार संवेदनशीलता के साथ खड़ी
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस कठिन समय में भाजपा सरकार पूरी संवेदनशीलता और दृढ़ संकल्प के साथ आपदा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
विधायक और पदाधिकारी भी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान विधायक भूपाल राम टमटा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
