केदारनाथ सोना विवाद में बीकेटीसी को क्लीन चिट, जांच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी
देहरादून। केदारनाथ धाम के गर्भगृह को स्वर्ण मंडित कराने को लेकर हुए विवाद पर गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को क्लीन चिट मिल गई है।

बीकेटीसी पर नहीं आया कोई आरोप
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बीकेटीसी ने न तो सोना खरीदा और न ही अपने स्तर से सोना चढ़ाने का काम कराया। समिति ने सिर्फ शासन से मिले निर्देशों के तहत दानीदाता को सहयोग प्रदान किया।

आरटीआई से रिपोर्ट हुई सार्वजनिक
सूचना का अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी के बाद ही यह जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हुई। रिपोर्ट में किसी भी तरह की अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी की बात सामने नहीं आई।
केदारनाथ धाम को लेकर था विवाद
गौरतलब है कि केदारनाथ धाम के गर्भगृह को सोने से मंडित कराने को लेकर पिछले दिनों विवाद खड़ा हुआ था। इसके बाद उत्तराखंड शासन ने गढ़वाल कमिश्नर को जांच के आदेश दिए थे।
