ज्योति मेर हत्याकांड: 22 दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस
नैनीताल। ज्योति मेर हत्याकांड को हुए 22 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस हत्यारे तक नहीं पहुंच पाई है। यह मामला केवल पहाड़ या मैदान की बेटी का नहीं है, बल्कि हत्या और उसके बाद आरोपी के खुलेआम घूमने का है।

परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की ढिलाई और लापरवाही से अपराधी फरार है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर नैनीताल पुलिस कर क्या रही है? क्यों हत्यारा अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है?
इस मामले को लेकर जनता में गुस्सा है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों की मांग है कि हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सज़ा दी जाए।

