देहरादून में मृतक पत्रकार राजीव के घर पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत, परिजनों से मुलाकात कर जताई संवेदना
देहरादून। उत्तराखण्ड में पत्रकार राजीव की संदिग्ध मौत अब राजनीतिक तूल पकड़ती जा रही है। सरकार ने भले ही मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी हो, लेकिन परिजन और विपक्ष इस कमेटी पर भरोसा जताने को तैयार नहीं हैं।

हरीश रावत पहुंचे राजीव के घर
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून में मृतक पत्रकार राजीव के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सरकार को उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच करानी चाहिए ताकि सच सामने आ सके।

परिजनों की चिंता
राजीव के पिता ने भी जांच कमेटी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पहले ही मामले को हादसा करार दिया था। साथ ही कहा कि हमें डर है कि कहीं जांच कमेटी भी पुलिस की तरह इसे हादसा बताकर मामला बंद न कर दे।
विपक्ष का आरोप
विपक्ष का कहना है कि पत्रकार की मौत के पीछे गंभीर साजिश हो सकती है, लेकिन सरकार इसे सिर्फ औपचारिकता के रूप में जांच करना चाहती है। इसलिए परिवार और विपक्ष दोनों ही इस मामले में स्वतंत्र एवं उच्च स्तरीय जांच एजेंसी की मांग कर रहे हैं।
