सलड़ी के पास बंद हुआ यातायात
भीमताल। नैनीताल जनपद के भीमताल रोड पर रविवार को बड़ा हादसा टल गया। दरअसल सलड़ी पर अचानक पहाड़ से भारी मलबा आ गया, जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

भारी मलबा गिरने से सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। जब तक मलबा नहीं हटता, तब तक इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से ठप रहेगी।
अचानक गिरे मलबे से वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

