कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत को CBI का नोटिस, कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला
देहरादून। 2016 के बहुचर्चित स्टिंग ऑपरेशन मामले में सीबीआई ने पूर्व सीएम हरीश रावत को नोटिस जारी किया है। सीबीआई ने उन्हें इसी महीने अपने मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है।

कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना
सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का राजनीतिक टूल के रूप में इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जो भी नेता ताकतवर या प्रभावशाली हैं, उनके खिलाफ लगातार सीबीआई और ईडी की कार्रवाई हो रही है।

हरीश रावत को दी गई सलाह
करन माहरा ने कहा कि हरीश रावत को जल्द से जल्द सीबीआई नोटिस का जवाब देना चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि हरीश रावत निर्दोष हैं और सीबीआई के सामने पेश होकर केंद्र सरकार की बदनीयत को उजागर कर सकते हैं।
