हरिद्वार में 48 घंटे में दो दोस्तों की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या पर उठे सवाल
मंगलौर। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मन्नाखेड़ी गांव में 18 सितंबर को 30 वर्षीय आकाश पुत्र मनु राम का शव खेत में मिला। परिवार ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

20 सितंबर को जंगल में मिला दोस्त का शव
आकाश का गहरा दोस्त शुभम 20 सितंबर को लहबोली गांव के जंगल में मृत पाया गया। शुभम शुक्रवार शाम से लापता था। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने सभी एंगल से शुरू की जांच
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही असली कारण का पता चलेगा।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
शव की शिनाख्त के बाद मृतक शुभम के परिजनों की हालत बेहद खराब हो गई। आकाश के परिवार ने भी हत्या की आशंका जताई है, जिससे पुलिस पर मामले को सुलझाने का दबाव बढ़ गया है।
