हरिद्वार में हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से टस्कर हाथी की मौत, वन विभाग ने मौके पर जांच की।
हरिद्वार। गंगनहर किनारे झंडियों में टस्कर हाथी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अधिकारियों ने घटना की जांच-पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हाथी की मौत हाईटेंशन लाइन से करंट लगने के कारण हुई।

हाथी के शव का मौके पर पोस्टमार्टम कर मौत की पुष्टि की गई। इस घटना ने जंगलों में हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा और उनके रखरखाव पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
