हरिद्वार पुलिस ने 30 लाख की फर्जी सुपारी केस में की बड़ी कार्रवाई।
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार ज़िले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे फर्जी ‘हत्या की साजिश’ का पर्दाफाश किया है, जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने खुद ही अपनी हत्या की सुपारी दी थी। आरोपी ने विपक्षी को फंसाने के लिए 30 लाख रुपये की फर्जी सुपारी रची और अपने ही परिचितों को इस साजिश में शामिल किया।

फर्जी सुपारी से विपक्षी को फंसाने की योजना
थाना बहादराबाद पुलिस की जांच में पता चला कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य जाकिर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपनी ही गाड़ी पर फायरिंग कराने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसने तीन युवकों को 50 हजार रुपये का लालच दिया।
पुलिस पूछताछ में तीनों युवकों ने इस पूरे षड्यंत्र का राज खोल दिया।

6 आरोपी हिरासत में, पिस्टल जब्त
पुलिस ने इस मामले में कुल 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। साथ ही जाकिर की लाइसेंसी पिस्टल को भी जब्त कर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है।
हरिद्वार पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि झूठी कहानियां गढ़कर विपक्षियों को फंसाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
