निर्माणाधीन मकान में घुसा मगरमच्छ
हरिद्वार। हरिद्वार के आबादी क्षेत्रों में जंगली जानवरों की मौजूदगी लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला जगदीशपुर क्षेत्र का है, जहां एक निर्माणाधीन मकान में अचानक मगरमच्छ घुस आया।

इलाके में मचा हड़कंप
मकान मालिक और आसपास के लोगों ने जैसे ही मगरमच्छ को देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। तुरंत ही इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मगरमच्छ को पकड़ लिया। बाद में उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।
सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित
लगातार आबादी क्षेत्रों में जंगली जानवरों की दस्तक से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
