पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत
श्रीनगर गढ़वाल। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत शनिवार को श्रीनगर पहुंचे। यहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए।

धन सिंह रावत पर बोले– “बेटे जैसा है, छोटा भाई भी नहीं”
मीडिया से बातचीत में हरक सिंह रावत ने मंत्री धन सिंह रावत को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा– “धन सिंह मेरे लिए छोटा भाई भी नहीं, बेटे की तरह है।”

खाली पड़े कार्यालयों पर नाराज़गी
हरक सिंह रावत ने कहा कि कई मंडल कार्यालयों में अधिकारी मौजूद नहीं रहते, जो जनता की समस्याओं की अनदेखी है। इस पर हम अभियान चलाएंगे।
आपदा राहत पर सरकार को घेरा
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि हाल ही में भारी बारिश और बादल फटने से प्रदेशभर में तबाही मची, लेकिन सरकार प्रभावितों की सही मदद नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि वास्तविक नुकसान के मुकाबले बेहद कम मुआवजा दिया जा रहा है, जिससे पीड़ित परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
उचित मुआवजा और पुनर्वास की मांग
रावत ने मांग की कि आपदा पीड़ितों को उचित मुआवजा और ठोस पुनर्वास व्यवस्था दी जाए, ताकि प्रभावित परिवार अपने जीवन को पुनः सामान्य बना सकें।
