कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत
देहरादून। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत को सबसे बड़ी राहत मिल गई है। पाखरो रेंज में पेड़ कटान और निर्माण मामले की CBI जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल गई है।

हरक सिंह ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मैं पहले दिन से कह रहा था कि पाखरो मामले में CBI को मेरे खिलाफ एक टहनी तक कटती नहीं मिलेगी।मुझे जानबूझकर राजनीतिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी।
उन्होंने आगे दावा किया कि जिस तरह CBI जांच में वह पाक-साफ निकले हैं, उसी तरह ED की जांच में भी निर्दोष साबित होंगे। साथ ही उन्होंने ED की चार्जशीट पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सच्चाई जल्द सबके सामने आ जाएगी।

