हरक सिंह रावत का फिर वार
देहरादून। अपने बेबाक बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। हरक सिंह अपने पुराने 30 करोड़ रुपए वाले बयान पर आज भी अड़े हुए हैं।

दरअसल, हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह स्वीकार किया था कि 30 नहीं बल्कि 27 करोड़ रुपए की बात थी। इस पर हरक सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि जब बीजेपी ने खुद पैसे लेने की बात कबूल कर ली है तो फिर इसमें कोई संदेह ही नहीं बचता।
उन्होंने इस बार सीधे राज्यसभा सांसद नरेश बंसल पर निशाना साधा। हरक सिंह का दावा है कि पैसे का हिसाब गड़बड़ होने के पीछे नरेश बंसल जिम्मेदार हैं। उनका कहना है कि एक चेक नरेश बंसल की वजह से बाउंस हुआ था। मैंने उन्हें इस पर टोका भी था। हरक सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि आज के हालात में कोई 5 लाख रुपये भी आसानी से नहीं देता, लेकिन तब लोग 10-10 लाख रुपये देने को तैयार थे।

हरक सिंह के इस बयान से प्रदेश की राजनीति में फिर से हलचल तेज हो गई है, और सवाल उठ रहा है कि आखिर यह करोड़ों का खेल क्या था और अब क्यों उछाला जा रहा है।
