हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के दिन लागू रहेगा सख्त यातायात डायवर्जन प्लान।
हल्द्वानी। हल्द्वानी में 27 सितंबर 2025 को छात्रसंघ चुनाव और मतगणना के दिन सुबह 9 बजे से मतगणना समाप्ति तक शहर में यातायात डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि इस दौरान नैनीताल रोड और आस-पास के कई रूटों पर बड़े और छोटे माल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

छोटे-बड़े माल वाहनों के लिए बाईपास रूट अनिवार्य
सभी प्रकार के बड़े-छोटे माल वाहन और गैर-जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन नैनीताल रोड से होकर नहीं गुजरेंगे। इन्हें बाईपास रूट का इस्तेमाल करना होगा।

तिकोनिया से काठगोदाम और अन्य डायवर्जन रूट
- तिकोनिया से काठगोदाम जाने वाले वाहन भोटियापड़ाव चौकी के सामने से डायवर्ट होकर दाहिने भाग से जाएंगे।
- काठगोदाम से आने वाले वाहन अपनी लाइन में चलते रहेंगे।
- जरूरत पड़ने पर नैनीताल रोड से आने वाले वाहनों को कॉल्टेक्स/हाइडिल तिराहा से पंचक्की और ठंडी सड़क के जरिए डायवर्ट किया जाएगा।
पर्वतीय क्षेत्रों से आने-जाने वाली बसें
- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली रोडवेज व निजी बसें अपने रूट पर चलते हुए तिकोनिया से नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए रोडवेज बस स्टेशन तक जाएंगी।
- पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाली बसें भोटियापड़ाव चौकी से डायवर्ट होकर महारानी होटल तिराहा तक दाहिने भाग से होकर जाएंगी।
महिला डिग्री कॉलेज और अटल रोड पर विशेष व्यवस्था
- अटल रोड से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर आने वाले वाहन शिव मंदिर/कलावती चौराहा से नगर निगम रोड, नहर कवरिंग रोड और पानी की टंकी होते हुए डायवर्ट होंगे।
- दोनहरिया, पानी की टंकी और तिकोनिया चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
पार्किंग की व्यवस्था
- चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारी और पत्रकारों के वाहन एम.बी. इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगे।
- मतदान करने वाले छात्र अपने निजी वाहन ठंडी सड़क पर पार्क करेंगे।
- महिला डिग्री कॉलेज से जुड़े अधिकारी/कर्मचारी अपने वाहन कॉलेज के बाएं ओर रोड किनारे पार्क करेंगे।
जीरो जोन और बैरियर ड्यूटी
- डिग्री कॉलेज के सामने का क्षेत्र भोटियापड़ाव चौकी से महारानी होटल तिराहा तक जीरो जोन रहेगा।
- डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा और सरस्वती रेस्टोरेंट से महारानी होटल तक किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा।
- कलावती तिराहा (अटल रोड) से कुल्यालपुरा चौराहा तक केवल चुनाव ड्यूटी से जुड़े वाहनों को ही अनुमति होगी।
इस पूरे ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि छात्रसंघ चुनाव 2025 के दिन हल्द्वानी शहर में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों और मतदाताओं से अपील की है कि वे इस प्लान का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
