स्कूल बसों की सख्त चेकिंग
नैनीताल। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूल बसों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।

चेकिंग अभियान का विस्तार
अनुपालन में 29 अगस्त 2025 को डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने पुलिस टीम के साथ मिलकर सुबह से ही स्कूल बसों की गहन जांच शुरू की। इस अभियान के दौरान कुल 340 स्कूल वाहनों की जांच की गई।

पाई गई अनियमितताएं और कार्रवाई
जांच में 313 वाहन फिट पाए गए, जबकि 27 वाहनों में विभिन्न अनियमितताएं पाई गई, जिसके बाद कड़ी कार्रवाई की गई:-
- बिना फिटनेस / परमिट चल रहे वाहन: 03
- बिना बीमा: 02
- बच्चों को निर्धारित क्षमता से अधिक बैठाना: 05
- फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र का अभाव: 05
- अन्य नियमों का उल्लंघन: 12
- कुल चालान वाहन: 27 (01 सीज)
- जुर्माना: 5000
- स्कूल संचालकों / बस मालिकों को नोटिस: 08
एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने साफ कहा कि “बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। स्कूल बसों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
नैनीताल पुलिस की ओर से चलाया गया यह अभियान बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और स्कूल बसों में नियमों का पालन करवाने का महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासन ने स्कूल संचालकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।
