भारतीय नारी शक्ति को समर्पित प्रस्तुति देते नन्हे कलाकार
हल्द्वानी। लक्ष इंटरनेशनल स्कूल (Laksh International School Haldwani) में शुक्रवार को वार्षिक समारोह “कथा — द टेल ऑफ इंडियन प्रिंसेस 2025” का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्नों ने मंच पर भारतीय इतिहास की वीरांगनाओं को जीवंत कर सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विवेक राय (एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, नैनीताल), महेश द्विवेदी (एआईजी, नैनीताल), अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य, डायरेक्टर्स एवं स्कूल के निर्देशक मोहित शर्मा व विभा शर्मा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। गणेश वंदना से शुरू हुए समारोह में छात्राओं रिदम, लक्षिता, पलक, योगिता, सिद्धि और कनक ने आकर्षक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम की थीम के अनुरूप नर्सरी और यूकेजी कक्षा के बच्चों ने पद्मावती, मीराबाई और जिया रानी जैसी ऐतिहासिक महिलाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। कक्षा नर्सरी के बच्चों ने गरबा रस प्रस्तुत कर तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी। इसके अलावा रानी लक्ष्मीबाई, शकुंतला, दुर्गावती, सावित्री, अहिल्याबाई, रानी चेन्नम्मा और द्रौपदी जैसे किरदारों पर आधारित प्रस्तुतियों ने मंच को जीवंत बना दिया।

मुख्य अतिथियों ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति को नए आयाम देने वाला है। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कारवितरणसमारोह में बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
पुरस्कार सूची में शामिल रहे ये बच्चे:-
युक्ति भंडारी (ह्यूमैनिटी ओलंपियाड)
समिष्ठा पाठक और जागृति पंत (SOF मैथ्स ओलंपियाड)
लक्षिता सुयाल (राष्ट्रीय कांस्य पदक)
कार्तिक डोगरा, देवांश डसीला, रुद्रांश पपनै, हृदयांश शर्मा, लक्ष्य उप्रेती, मानवी आर्य, महावीर सिंह दानू, मानस कांडपाल, उत्कर्ष सिंह (राष्ट्रीय योगासन चैम्पियनशिप पदक विजेता)
भावेश पांडे (अधिकतम उपस्थिति पुरस्कार)
कनक चौहान (सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कार)

शिक्षकों योगेश रौतेला, सौरभ गौर और कंचन चम्याल को 10 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
प्रधानाचार्या विभा शर्मा ने एनुअल रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। वहीं निर्देशक मोहित शर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
