कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सुनी जन समस्याएं
हल्द्वानी। हल्द्वानी कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकांश मामलों में मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। यह जनसुनवाई न केवल सुशासन का उदाहरण बनी बल्कि आम जनता में भरोसे का कारण भी।

बारिश पर चेतावनी
आयुक्त ने आगामी मॉनसून सीजन को देखते हुए जनता से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से नदियों और नालों से दूरी बनाए रखने को कहा ताकि संभावित हादसों से बचा जा सके।

भूमि विवाद और धोखाधड़ी के मामले
जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतें भूमि से संबंधित थीं, जिसमें चम्पा देवी (बागेश्वर) ने रजिस्ट्री के बाद भी दाखिल खारिज नहीं की और ज़मीन दोबारा बेच दी गई। इस पर आयुक्त का निर्देश कि दोषी पाए जाने पर लैण्ड फ्रॉड एक्ट में केस दर्ज होगा। वहीं एक दूसरे मामले में देवीलाल टम्टा (दानपुर) ने 12 लाख रुपए में प्लॉट खरीदा, लेकिन 6.25 लाख भुगतान के बावजूद रजिस्ट्री नहीं की, जिसपर आयुक्त ने निर्देश दिया कि तय समयसीमा में रजिस्ट्री न होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वेतन से संबंधित समस्याएं
सुशीला तिवारी अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं मिला। इस पर आयुक्त ने कहा कि शासन से पत्राचार कर वेतनभुगतानशीघ्रकराएं।वहींदेवकी देवी (दमुवादूगा) के पति को होटल स्वामी ने 4 महीने का वेतन नहीं दिया। इस मामले में आयुक्त ने निर्देशदियाकि होटल स्वामी को तलब कर तुरंत भुगतान कराएं।
बारिश से जुड़ी समस्या
राजारानी विहार कॉलोनी में रकसिया नाले से बारिश में गंदगी भर जाती है। इस पर कुमाऊं आयुक्त ने निर्देशदियाकिADB की ओर से निर्माणाधीन कार्य की समीक्षा कर समाधान किया जाएं।
जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत की ओर से जनता की समस्याएं न केवल गंभीरता से सुनी गईं बल्कि प्रभावी निर्णय भी लिए गए। भूमि विवाद, धोखाधड़ी और वेतन संबंधित समस्याएं इस बार केंद्र में रहीं। आयुक्त ने जनता से अपील की कि वर्षा ऋतु में विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी अनियमितता की सूचना प्रशासन को दें।
