कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत हल्द्वानी के गौलापार हेली ड्रम का निरीक्षण करते हुए
हल्द्वानी। हल्द्वानी के गौलापार में रोजाना 16 उड़ानों के साथ संचालित हेलो ड्रम को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें सबसे बड़ी समस्या पक्षियों के अचानक बढ़ते मूवमेंट की वजह से उड़ानों में रुकावट आ रही है।

कुमाऊं कमिश्नर का निरीक्षण
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हेलो ड्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि उड़ने वाले पक्षियों का मूवमेंट टचिंग ग्राउंड की तरफ से आ रहा है। इसके बाद कमिश्नर ने टचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया और पाया कि वहाँ लिगसी वेस्ट और कूड़े की वजह से पक्षियों की संख्या बढ़ रही है।

नगर निगम और संबंधित विभागों को निर्देश
दीपक रावत ने नगर निगम को जल्द से जल्द सभी कूड़े का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा हेली सेवाओं को देने वाली कंपनी को जो अन्य समस्याएँ आ रही थीं, उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।
