SOG और हल्द्वानी पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र से दो तस्करों को 240 नशीले इंजेक्शनों के साथ दबोचा
हल्द्वानी। नैनीताल के SSP प्रहलाद मीणा ने जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में हल्द्वानी पुलिस और SOG ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 240 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा से गिरफ्तार हुए दो तस्कर
पुलिस टीम ने 15 सितंबर 2025 को मंडी क्षेत्र के धौलाखेड़ा पास चेकिंग के दौरान एक स्कूटी (संख्या UK04AB 6899) को रोका। तलाशी में 240 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपियों की पहचान मोहम्मद अजहर (उम्र 19) और शाहजेब उर्फ शानू (उम्र 33) के रूप में हुई। दोनों बनभूलपुरा, हल्द्वानी के निवासी हैं।

बरामदगी का पूरा विवरण
- 120 Buprenorphine hydrochloride Injection IP 2ml
- 120 Pheniramine maleate Injection 10 ml Vial Avil
कुल: 240 नशीले इंजेक्शन
कानूनी कार्रवाई और टीम की सराहना
आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। SSP ने गिरफ्तारी टीम की सराहना की और नशे के खिलाफ सख्त कदम जारी रखने की बात कही।
