मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी में आत्मनिर्भर भारत पर संवाद और कुमाऊं महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शहर में दो बड़े कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सीएम के दौरे की शुरुआत कल शाम 4:00 बजे होगी, जब मुख्यमंत्री धामी सूर्य देवी बैकेंट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम की थीम “आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी संकल्प” रखी गई है। यहां सीएम धामी सोशल मीडिया प्रभारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करना है।
कुमाऊं द्वार महोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 7:30 बजे एमबी ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां वे “कुमाऊं द्वार महोत्सव कार्यक्रम” में शामिल होंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संस्कृति, लोक कला और पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री यहां जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।
काठगोदाम में रात्रि विश्राम
कुमाऊं द्वार महोत्सव कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री धामी का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, काठगोदाम में प्रस्तावित है। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात को लेकर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
