हल्द्वानी-बनभूलपुरा रोड इस हफ्ते खुलेगी
हल्द्वानी। हल्द्वानी से बनभूलपुरा होते हुए गौलापार और चोरगलिया जाने वाली सड़क इस हफ्ते के अंत तक यातायात के लिए खोल दी जाएगी। हाल ही में गौला नदी के तेज बहाव के कारण सड़क का एक हिस्सा बह गया था।

एप्रोच रोड का काम लगभग पूरा
इस समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) नई एप्रोच रोड बना रहा था। अब निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। हल्द्वानी के एसडीएम राहुल साह ने जानकारी दी कि कुछ अंतिम कार्य शेष हैं, जिन्हें जल्द निपटा लिया जाएगा।

यातायात बहाली से लोगों को राहत
रोड खुलने से गौलापार और चोरगलिया आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से सड़क बाधित होने से स्थानीय निवासियों और यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
