देहरादून में GST बचत उत्सव के दौरान दुकानों का दौरा करते सीएम धामी
देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड पर सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “GST बचत उत्सव” के तहत कई दुकानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात की और नई GST दरों पर उनकी राय भी जानी। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने GST स्लैब में जो बदलाव किए हैं, उससे आम जनता और छोटे व्यापारियों को सीधा फायदा होगा।

नई GST दरें: जनता के लिए राहत की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि त्योहारों से पहले नई GST दरें लागू होने से लाखों परिवारों की बचत बढ़ेगी। यह फैसला न केवल आम लोगों की जेब पर बोझ कम करेगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा।

व्यापारियों से फीडबैक और जागरूकता अभियान
सीएम धामी ने व्यापारियों और दुकानदारों से आग्रह किया कि वे घटे हुए GST का फायदा ग्राहकों तक पहुँचाएं। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर तक प्रदेश भर में GST जागरूकता अभियान चलेगा, जिसमें मंत्री, विधायक और अधिकारी शामिल रहेंगे। इस दौरान जगह-जगह जानकारी साझा की जाएगी ताकि लोग नए GST स्लैब का पूरा लाभ उठा सकें।
स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत पर जोर
मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देगा बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
नेताओं की मौजूदगी
इस अवसर पर विधायक खजान दास, राज्य मंत्री विनय रुहेला और भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भी मौजूद रहे।
