देहरादून में आयोजित GST बचत उत्सव के दौरान जनता से संवाद करते CM पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। देहरादून में आज आयोजित GST बचतउत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभर में कम किए गए जीएसटी दरों के बारे में लोगों को जागरूक करना और उन्हें इसके प्रत्यक्ष लाभों से अवगत कराना था।

व्यापारियों से सीधा संवाद
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी प्रेमनगर बाजार के व्यापारियों से मिले। उन्होंने नए जीएसटी स्लैब पर फीडबैक लिया और व्यापारियों से अपील की कि वे आम जनता को कम हुए जीएसटी दरों की जानकारी दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएं।

आम जनता को मिली राहत की जानकारी
मुख्यमंत्री धामी ने बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई जरूरी उत्पादों और सेवाओं पर जीएसटी दरें कम की हैं। इससे हर वर्ग को राहत मिलेगी और घरेलू बजट पर बोझ कम होगा।
जनता का सरकार पर भरोसा
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि घटे हुए जीएसटी स्लैब से उन्हें वास्तविक राहत मिली है। नागरिकों ने कहा कि इस कदम से विकास, आर्थिक स्थिरता और जनकल्याण को नई गति मिली है।
कार्यक्रम में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि
इस अवसर पर विधायक सविता कपूर समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने जनता और सरकार के बीच सीधे संवाद का एक अहम मंच तैयार किया।
