पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के भांजे का वीडियो वायरल
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भांजे विक्रम सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विक्रम सिंह आत्महत्या की धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ 18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है, लेकिन प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

विक्रम सिंह ने कहा कि इस मामले की शिकायत उन्होंने कई बार पुलिस से की, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया। इस पूरे मामले पर देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि पहले मसूरी सीओ स्तर पर इस मामले की जांच कराई गई थी, लेकिन उस दौरान कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आए थे। अब मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी को पुनः जांच के आदेश दिए गए हैं।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस सभी तथ्यों की गहनता से जांच करेगी और यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

