हिमगिरि स्टेडियम लेटीबूंगा में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में सेवाएं प्रदान करते अधिकारी
धारी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “जन–जनकीसरकार, जन–जनकेद्वार” अभियान के अंतर्गत सोमवार को नैनीताल जनपद के विकासखंड धारी में बहुद्देशीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर हिमगिरि स्टेडियम, लेटीबूंगा में आयोजित हुआ।

एक ही स्थान पर मिलीं कई विभागों की सेवाएं
इस बहुद्देशीय शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्र के नागरिकों को राज्य व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना, जनसमस्याओं की सुनवाई करना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

45 शिकायतें, सभी का मौके पर निस्तारण
शिविर में कुल 45 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को त्वरित कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया, ताकि जनता को समयबद्ध न्याय मिल सके।
विभागवार सेवाओं से 249 नागरिक लाभान्वित
शिविर में विभागों द्वारा निम्न सेवाएं प्रदान की गईं—
- परिवार रजिस्टर की नकल – 5
- पंचायत राज विभाग के निरस्तीकरण प्रमाण पत्र – 4
- बीपीएल कार्ड – 5
- मनरेगा जॉब कार्ड – 8
- सहकारिता विभाग के अंतर्गत ऋण निस्तारण – 5
- खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड संशोधन – 6
- समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग पेंशन के 6 प्रपत्र भरे गए
- स्वास्थ्य विभाग द्वारा 34 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
- कृषि विभाग द्वारा 3 किसानों का फसल बीमा व केवाईसी
इन सभी प्रयासों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के अंतर्गत कुल 249 नागरिकों को लाभान्वित किया गया।
550 लोगों की सहभागिता, प्रशासन पर बढ़ा भरोसा
शिविर में कुल 550 से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की। बड़ी संख्या में मातृशक्ति और स्थानीय नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं, जिनका त्वरित समाधान किया गया।
सरकार की प्राथमिकता: अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच
इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु टम्टा ने कहा कि धामी सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। बहुद्देशीय शिविर इसी सोच का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं, जहां सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुंच रही है।
जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में सफल पहल
जिला प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यह शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने तथा जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
ये अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
शिविर में उप जिलाधिकारी अंशुल भट्ट, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र गंगवार, ग्राम प्रधान खष्टी नयाल, संजय नयाल सहित समस्त विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
