धारचूला NHPC सुरंग से सभी 19 अधिकारी-कर्मचारी सुरक्षित
पिथौरागढ़। धारचूला क्षेत्र में NHPC सुरंग में फंसे सभी 19 अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

संयुक्त टीम का रेस्क्यू अभियान
प्रशासन, एसडीआरएफ और बीआरओ की संयुक्त टीम ने लगातार प्रयास करते हुए सुरंग में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकालने में सफलता पाई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी पूर्णतः सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

सुरक्षा के लिए सतर्कता
डीएम गोस्वामी ने कहा कि क्षेत्र में लगातार भूस्खलन की घटनाओं पर निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।
