राहत व बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा के बाद राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी सामान की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जीवनोपयोगी वस्तुएं और राहत सामग्री का वितरण
प्रशासनिक टीमों द्वारा आपदा प्रभावितों को जीवनोपयोगी वस्तुएं, खाद्य पदार्थ और विभिन्न प्रकार की राहत सामग्री लगातार उपलब्ध कराई जा रही है।

चिकित्सकीय सहायता की व्यवस्था
प्रभावित क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित चिकित्सा दल तैनात हैं, जो निरंतर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। ये दल प्राथमिक चिकित्सा, स्वास्थ्य जांच और आवश्यक उपचार की सुविधाएं मौके पर ही मुहैया करा रहे हैं।
सरकार की प्राथमिकता
सीएम धामी ने स्पष्ट किया है कि राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता प्राथमिकता होगी, ताकि हर प्रभावित परिवार तक समय पर मदद पहुंच सके।
