धामी कैबिनेट बैठक में शिक्षा, आवास और सामाजिक कल्याण से जुड़े अहम फैसले
देहरादून। देहरादून में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 6 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद अपर सचिव मुख्यमंत्री बंसीधर तिवारी ने फैसलों की जानकारी साझा की।

शिक्षा विभाग से जुड़े दो बड़े प्रस्ताव पास
बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़े दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली। इन फैसलों से राज्य के शिक्षा ढांचे को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने का मार्ग प्रशस्त होगा।

आवास योजना में राहत
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के तहत बनने वाले घरों पर आने वाले अतिरिक्त व्ययभार को अब राज्य सरकार उठाएगी। इस निर्णय से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को समय पर आवास मिल सकेगा।
दिव्यांगजनों के लिए आर्थिक सहायता राशि में वृद्धि
सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण से जुड़े एक अन्य प्रस्ताव में विकलांग व्यक्ति से विवाह करने वाले दंपतियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि को बढ़ाया गया है। सरकार का मानना है कि इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और दिव्यांगजनों के सम्मान और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
