सीएम धामी ने देहरादून में वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीन का फ्लैग ऑफ किया, शहर होगा धूल-मुक्त
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर से नगर निगम देहरादून द्वारा संचालित अत्याधुनिक वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीन का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाने के लिए सरकार लगातार नई तकनीकों को अपना रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम देहरादून की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्मार्ट तकनीक आधारित सफाई व्यवस्था न केवल शहर को साफ-सुथरा बनाएगी, बल्कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के उद्देश्यों को भी साकार करेगी।
स्मार्ट मशीनें, स्मार्ट देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि नगर निगम की बेड़े में शामिल की गई यह उन्नत मशीनें सड़कों की नियमित सफाई को तेज और अधिक प्रभावी बनाएंगी। इससे धूल और वायु प्रदूषण में कमी आएगी, जिससे लोगों को बेहतर वातावरण मिलेगा उन्होंने नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों से अपील की कि इस तरह की गतिविधियों को और बेहतर तरीके से लागू किया जाए, ताकि देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा शहर बनाया जा सके। इस मौके पर मेयर सौरभ थपलियाल, नगर आयुक्त नमामि बंसल और नगर निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
