हरक सिंह रावत
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में कभी बड़े चेहरे रहे हरक सिंह रावत एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। इस बार उनकी सक्रियता देहरादून की सहसपुर विधानसभा में देखी जा रही है, जहां वे लगातार स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

हरक सिंह रावत ने साफ कहा है कि वे देहरादून की किसी भी विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, सहसपुर क्षेत्र में उनकी बढ़ती हलचल को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। हरक सिंह रावत ने कहा कि मैं अब सक्रिय हूं और देहरादून की किसी भी विधानसभा से चुनाव लड़ सकता हूं।
गौरतलब है कि 2022 में कांग्रेस में शामिल होने के बाद वे लगभग राजनीतिक रूप से निष्क्रिय हो गए थे। इस दौरान ED और CBI की जांचों ने भी उन्हें घेरा। लेकिन अब CBI से क्लीन चिट मिलने का दावा सामने आने के बाद उन्होंने दोबारा सक्रिय राजनीति में कदम बढ़ा दिए हैं।

