दून पुलिस ने 47 शराबियों को थाने लाकर चालान किया और वसूला 11,750 जुर्माना
देहरादून। देहरादून पुलिस ने सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान कुल 47 व्यक्तियों को पकड़ा गया जो सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे थे।

थाने लाई गई ‘शराबियों की बारात’
पुलिस ने सभी आरोपियों को थाने लाकर पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की और कुल 11,750 का जुर्माना वसूला। यह कार्रवाई दून पुलिस की ओर से सख्त हिदायत के साथ की गई ताकि भविष्य में ऐसी हरकतें न हों।

एसएसपी के निर्देश पर चला अभियान
यह अभियान एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाया गया है। पुलिस ने साफ कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
लोगों से सहयोग की अपील
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने या गड़बड़ी करने वालों की सूचना पुलिस को दें, ताकि शहर का माहौल सुरक्षित और शांतिपूर्ण रह सके।
