देहरादून के आर्केडियाग्रांट गांव में DM सविन बंसल किसान बनकर धान के खेतों में उतरे।
देहरादून। देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल शुक्रवार की सुबह एक अलग ही अंदाज़ में नज़र आए। उन्होंने किसान का रूप धारण कर धान के खेतों में पहुंचकर फसल की कटाई की। डीएम सविन बंसल तहसील देहरादून के ग्राम आर्केडियाग्रांट पहुंचे, जहां धान की फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया जा रहा था।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने खुद दरांती उठाकर किसानों के साथ धान की फसल काटी और खेती-किसानी के पारंपरिक तरीकों को करीब से देखा। इस मौके पर उन्होंने किसानों से बातचीत कर खेती में आधुनिक तकनीक के उपयोग और उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की।
उन्होंने कहा कि “कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और किसानों की मेहनत को समझना व सराहना बहुत जरूरी है। उन्होंने कृषि विभाग को फसल कटाई से जुड़े प्रयोगों और नवाचारों को अधिक किसानों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का मकसद किसानों को नए कृषि तरीकों से जोड़ना और पैदावार में बढ़ोतरी लाना है।

