देहरादून पुलिस ने अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को किया गिरफ्तार
देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस, एलआईयू और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग और सत्यापन अभियान के दौरान दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया। यह अभियान पूजा विहार, चन्द्रबनी क्षेत्र में चलाया गया था।

अवैध घुसपैठ की बात कबूली
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान यासमीन और राशिदा बेगम के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे पश्चिम बंगाल बॉर्डर से अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसी थीं।

बांग्लादेशी दस्तावेज बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस को महिलाओं के पास से बांग्लादेश का पहचान पत्र और परिवार रजिस्टर मिला। इससे उनकी अवैध मौजूदगी की पुष्टि हुई।
डिपोर्टेशन की तैयारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नियमों के अनुसार दोनों महिलाओं को बांग्लादेश वापस भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
