उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने राज्य की पुलिस और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह नैनीताल, हल्द्वानी, द्वाराहाट, बेतालघाट और अब पौड़ी में अपराध की घटनाएं सामने आई हैं, उससे साफ होता है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

करण माहरा ने पौड़ी में युवक की आत्महत्या मामले को उठाते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिस भाजपा युवा नेता का नाम सामने आया है, उसकी तस्वीरें भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय समेत तमाम बड़े नेताओं के साथ सार्वजनिक हुई हैं, जिससे यह साफ होता है कि उसकी राजनीतिक पहुंच कितनी गहरी थी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज हमने सांकेतिक प्रदर्शन किया है, लेकिन जल्द ही कांग्रेस पार्टी कानून व्यवस्था को लेकर उग्र आंदोलन करेगी।

