कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत से छीना गनर
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में खनन एक बार फिर गरमा गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत द्वारा खनन को लेकर सवाल उठाने के तुरंत बाद उनकी सुरक्षा में तैनात गनर को हटा दिया गया। इससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

डॉ. हरक सिंह रावत ने सरकार की इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मेरे आरोपों को हल्के में नहीं लिया जा सकता।सरकार जो चाहे कर ले, लेकिन जनता सब देख रही है।पूर्व मंत्री ने साफ किया कि वे दबाव में झुकने वाले नहीं हैं और आगे भी जनता के मुद्दे और खनन में हो रही गड़बड़ियों को उजागर करते रहेंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गनर हटाने की कार्रवाई सीधा संदेश है कि सरकार उनके बयानों को हल्के में नहीं ले रही, जबकि हरक सिंह रावत इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर चोट बता रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में खनन का मुद्दा किस तरह से उभरता है और हरक सिंह रावत कितनी आक्रामक भूमिका में नज़र आते हैं।

