मैक्स हॉस्पिटल में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी से मुलाकात करते सीएम पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

डॉक्टरों से ली इलाज की जानकारी
सीएम धामी ने अस्पताल में डॉक्टरों से खंडूरी के स्वास्थ्य की स्थिति और इलाज की पूरी जानकारी ली। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण भी मौजूद रहीं।

जल्द स्वस्थ होने की कामना
मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम खंडूरी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि पूरा उत्तराखंड उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है।
