खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं सुनीं
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड एवं हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जनसंवाद को दी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

शोक संतप्त परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ग्राम भगचुरी पहुंचे, जहां उन्होंने
- स्वर्गीय मलकीत सिंह राणा के निधन पर
- वीरेंद्र मौर्य की माता, स्वर्गीय सुन्दरी देवी (92 वर्ष) के निधन पर
उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
संवेदनशील नेतृत्व का उदाहरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, एसपी नीहारिका तोमर, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
