मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार निवासी प्रीति नेगी से बात कर उनके पुत्र सुशांत नेगी के इलाज का आश्वासन दिया।
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपनी मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया है। पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार निवासी प्रीति नेगी ने अपने 12 साल के बेटे सुशांत नेगी, जो ब्लड कैंसर से जूझ रहा है, के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से मदद की अपील की थी।

मुख्यमंत्री धामी ने इस पत्र का तत्काल संज्ञान लिया और व्यक्तिगत रूप से श्रीमती नेगी से फोन पर संपर्क कर उनके बेटे के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने बालक सुशांत की स्थिति के बारे में विस्तार से पूछा और परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार हर जरूरतमंद व्यक्ति के साथ खड़ी है।किसी भी असहाय परिवार को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि संबंधित विभाग बालक के इलाज के लिए आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करें, ताकि बच्चे के उपचार में किसी भी प्रकार की बाधा न आए।

मुख्यमंत्री का यह कदम राज्य में संवेदनशील और मानवीय शासन की मिसाल पेश करता है। मुख्यमंत्री कार्यालय की टीम ने भी पूरे मामले पर नजर बनाए रखी है और कहा है कि परिवार को जल्द ही आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी।
