CM धामी ने खटीमा में राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया और उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन किया। उन्होंने अमर बलिदानियों भगवान सिंह सिरौला, प्रताप सिंह, रामपाल, सलीम अहमद, गोपीचंद, धर्मानन्द भट्ट और परमजीत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

राज्य आंदोलन के योगदान को किया याद
मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा गोलीकांड की घटना ने पूरे उत्तराखंड को अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए प्रेरित किया। राज्य निर्माण में दिए गए इन बलिदानों को सदैव याद रखा जाएगा।

आंदोलनकारियों और परिवारों के लिए सरकार की पहल
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए लगातार कार्य कर रही है।
- 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए सरकारी नौकरियों में लागू।
- शहीद परिवारों को 3,000 मासिक पेंशन, घायल/जेल गए आंदोलनकारियों को 6,000, और सक्रिय आंदोलनकारियों को 4,500 पेंशन दी जा रही है।
- नए कानून के तहत परित्यक्ता, विधवा और तलाकशुदा पुत्रियों को भी आरक्षण का लाभ।
- 93 आंदोलनकारियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा चुकी है।
- आंदोलनकारियों को सरकारी बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध।
नारी शक्ति का सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण में महिला शक्ति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। इसी कारण राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की है।
कार्यक्रम में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, विधायक भुवन कापड़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि, आंदोलनकारी और बड़ी संख्या में जनता मौजूद रही।
