सीएम पुष्कर सिंह धामी — 25,000 युवाओं को मिली पारदर्शी नियुक्तियां, SIT जांच कर रही निष्पक्ष कार्रवाई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा युवाओं के हित को सर्वोपरि रखा है। बीते चार वर्षों में 25,000 से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियों में नियुक्त किया गया है।

UKSSSC नकल कांड पर सख्त कार्रवाई
सीएम धामी ने कहा कि UKSSSC नकल प्रकरण की जांच उच्चस्तरीय SIT द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में की जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए और युवाओं के साथ न्याय हो।

सरकार की प्रतिबद्धता
सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और उनके सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। पारदर्शी नियुक्तियां और निष्पक्ष जांच हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन चला रहे लोग कौन हैं, इसका भी प्रशासन पता लगा रहा है, ताकि जांच की प्रक्रिया प्रभावित न हो और दोषियों तक कानून की पहुंच हो सके।
