मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान विधानसभा सत्र में तैनात सुरक्षाकर्मियों से भेंट की और उनके आवास, भोजन व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीएम धामी ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम में ड्यूटी निभा रहे पुलिस बल का साहस और प्रतिबद्धता पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष रूप से धराली जैसे आपदा-प्रभावित व दुर्गम क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और सेवाभाव की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समर्पण ने पूरे पुलिस बल की कार्यदक्षता को नई पहचान दी है।
