28 सितंबर को नैनीताल के बीरभट्टी में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी
नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बीरभट्टी स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैदान में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

दौरे का पूरा शेड्यूल
अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी के अनुसार मुख्यमंत्री धामी सुबह 9:40 बजे देहरादून के जीटीसी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगे और 10:40 बजे बीरभट्टी के अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे।

‘मन की बात’ कार्यक्रम में लेंगे भाग
सीएम धामी सुबह 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।
‘नव-प्रभात सम्मान समारोह’ में रहेंगे मुख्य अतिथि
‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद सीएम धामी 11:45 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक पार्वती प्रेमा जगाती विद्यालय में आयोजित ‘नव-प्रभात सम्मान समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहां वे मेधावी छात्रों और विशिष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे।
दोपहर में लौटेंगे देहरादून
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री धामी दोपहर 1:45 बजे बीरभट्टी हेलीपैड से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
