मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में मदरसा बोर्ड को लेकर अहम निर्णय की घोषणा की है। सीएम धामी ने कहा कि 1 जुलाई 2026 के बाद बिना पंजीकरण के कोई भी मदरसा संचालित नहीं होगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी शिक्षण संस्थानों के टीचर्स के लिए योग्यता मानक समान होंगे, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो। सीएम ने कहा कि अल्पसंख्यक संस्थानों में भी पाठ्यक्रम को राज्य के सभी पाठ्यक्रमों के अनुरूप लागू किया जाएगा।
सीएम पुष्कर सिंह धामी के अनुसार यह निर्णय राज्य की जनता को शैक्षणिक स्तर पर बड़ा लाभ पहुंचाएगा और शिक्षा के मानकों में समानता सुनिश्चित करेगा।

